Bharat Band: 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, किसान आंदोलन के बीच जानें किसने किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान

Ads

Bharat Band: 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, किसान आंदोलन के बीच जानें किसने किया देशव्यापी हड़ताल का आह्वान

  •  
  • Publish Date - February 15, 2024 / 12:06 AM IST,
    Updated On - February 15, 2024 / 12:08 AM IST

Bharat Bandh on 21st August

नई दिल्ली। Bharat Band लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को हुए केंद्र के साथ आधी रात तक चली बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद मंगलवार को किसानों ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बॉर्डर पर रोक दिया गया है।

Read More: #SarkaronIBC24: मोदी की हुंकार, INDI गठबंधन कितना तैयार? क्या मोदी करेंगे नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी? जानने के लिए देखें खास बुलेटिन ‘सरकार’ 

Bharat Band मंगलवार को पुलिस ने किसान के जत्थे पर आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई। इस घटना में कई लोगों की घायल होने की भी खबर है। जिसके बाद अब किसानों ने एक बड़ा आंदोलन का ऐलान किया है। 16 फरवरी को देश भर में ‘भारत बंद’ का आह्वान है। इस बंद का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से किया गया है। साथ ही किसानों ने गुरुवार को पंजाब में रेल रोकने और टोल प्लाजा बंद का फैसला लिया है।

Read More: T20 World Cup: हो गया ऐलान, रोहित शर्मा ही करेंगे भारत की कप्तानी, हार्दिक होंगे उपकप्तान 

कल यानी कि 15 फरवरी को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री कर दिया है। बताया जा रहा है कि कल 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री रहेंगे। यह बैठक जालंधर के देश भगत मेमोरियल हॉल में हुई, जिसमें रुलदू सिंह मानसा, बलबीर सिंह राजेवाल समेत कई बड़े किसान नेता शामिल हुए हैं। बैठक के दौरान बड़े फैसले लिए गए हैं।

Read More: Hindu mandir inauguration UAE: UAE में मंदिर का उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने दी बड़ी खुशखबरी, भारतीयों को इस चीज के लिए मिली जमीन 

किसान कल 12 बजे से लेकर 4 बजे तक रोकेंगे ट्रेन

भारतीय किसान यूनियन उगराहा के प्रमुख जोगिंदर सिंह उगराहा ने बताया कि कल यानी गुरुवार को रेल रोकेंगे। केंद्र और हरियाणा सरकार ने ऐसे बंदोबस्त किए हैं, जैसे यह दिल्ली नहीं, बल्कि भारत-पाक बॉर्डर है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp