BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अरब सागर में दबाव क्षेत्र के कारण गुजरात में बेमौसम बारिश

अरब सागर में दबाव क्षेत्र के कारण गुजरात में बेमौसम बारिश

अरब सागर में दबाव क्षेत्र के कारण गुजरात में बेमौसम बारिश
Bhasha
Published: 26 Oct 2025 | 7:39 pmModified: 26 Oct 2025 | 7:39 pm

अहमदाबाद, 26 अक्टूबर (भाषा) पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बने दबाव क्षेत्र के कारण रविवार को गुजरात के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने राज्य में अगले चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।

अधिकारियों ने बताया कि दबाव क्षेत्र के कारण दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में पिछले 34 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई, जिसमें नवसारी में 157 मिलीमीटर वर्षा भी शामिल है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दबाव क्षेत्र “शुरुआत में दक्षिण-पश्चिम दिशा में और फिर अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में पूर्व-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ेगा।”

विज्ञप्ति के मुताबिक, अगले चार दिन तक गुजरात के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

आईएमडी ने कहा कि इस दौरान नवसारी, वलसाड, अमरेली, जूनागढ़, भावनगर और गिर सोमनाथ जैसे जिलों में “भारी से बहुत भारी बारिश” हो सकती है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, नवसारी जिले के नवसारी तालुका में पिछले 34 घंटों (शनिवार सुबह छह बजे से रविवार शाम चार बजे तक) के दौरान 157 मिलीमीटर बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक थी।

आंकड़ों के मुताबिक, संबंधित अवधि में गिर सोमनाथ के सूत्रपाड़ा तालुका में 128 मिलीमीटर, वलसाड के उमरगाम में 96 मिलीमीटर, नवसारी के खेरगाम में 85 मिलीमीटर, गिर सोमनाथ के वेरावल में 79 मिलीमीटर, डांग के अहवा में 71 मिलीमीटर, नवसारी के जलालपोर में 69 मिलीमीटर और वलसाड के वलसाड तालुका में 56 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भाषा तान्या पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अरब सागर में दबाव क्षेत्र के कारण गुजरात में बेमौसम बारिश

People also search for:GujaratGujarat RainsRains
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm