यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का कोरोना से निधन, दो हफ्तों से अस्पताल में जारी था इलाज

यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का कोरोना से निधन, दो हफ्तों से अस्पताल में जारी था इलाज

यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का कोरोना से निधन, दो हफ्तों से अस्पताल में जारी था इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 2, 2020 7:50 am IST

लखनऊ। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। कोरोना की जद में आम से लेकर खास सभी आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का निधन हो गया है। कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।

पढ़ें- भारत और चीन के बीच आज फिर कोर-कमांडर स्तर की चर्चा, फिंगर एरिया से …

 

कमल रानी वरुण उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थीं, कमल रानी की कोरोना से मौत हुई है। वे 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित हुई थीं।

पढ़ें- 5 बच्चियों से 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, टीवी देखने बुलाकर करता था दरिंदगी

बाद में इलाज के लिए उन्हें लखनऊ पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां रविवार को उनका निधन हो गया। कमल वरुण का जन्म 3 मई 1958 को हुआ था। पिछले महीने उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें वे संक्रमित पाई गई थीं।

पढ़ें- देश में बीते 24 घंटे में 54,736 कोरोना पॉजिटिव मिले, 853 ने तोड़ा दम, एक्टिव 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया।

पढ़ें- चीन ने लिपुलेख पर हजारों की संख्या में तैनात किए सैनिक, भारत ने भी …

उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। उनका पूरा नाम कमल रानी वरुण था और वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं. इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं. कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं।


लेखक के बारे में