प्रयागराज, आठ अगस्त (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पूर्व यहां केपी ग्राउंड में एकत्र हो रहे छात्र-छात्राओं के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था पार्टी ने की है।
कार्यक्रम में मुंबई से आए रैपर यहां पहुंचे छात्र-छात्राओं का मनोरंजन कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल पर साढ़े छह बजे तक आ सकते हैं और छात्र-छात्राओं को राहुल के इंतजार में बोरियत ना हो, इसलिए यह व्यवस्था की गई है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा श्लेषा यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कई तरह की समस्याएं हैं और मौका मिला तो वह राहुल जी को इस बारे में बताएंगी।
आयोजन स्थल केपी ग्राउंड में तैयारियों को बावजूद कई जगह पानी और कीचड़ मौजूद है लेकिन फिर भी छात्र, प्रतियोगी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में राहुल गांधी को सुनने यहां पहुंच रहे हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस की इकाई सेवादल से भी करीब 150 कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
इस बीच, यहां लोगों को मुहिम ई20 मिलावटी पेट्रोल शीर्षक से पर्चे बांटे जा रहे हैं, जिसमें लिखा है कि ‘एथनॉल पेट्रोल’ धोखा है।
भाषा राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र