E-Challan Toll Plaza : टोल प्लाजा पर तुरंत कटेगा इन गाड़ियों का चालान, आपकी गाड़ी भी तो लिस्ट में नहीं है? घर से निकलने से पहले यहां कर लें चेक

New Delhi: उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू किया जा रहा है। अब टोल प्लाजा पर ही वाहन के बीमा, PUC, फिटनेस और परमिट की जांच होगी और दस्तावेज एक्सपायर होने पर ऑटोमैटिक ई-चालान कटेगा।

E-Challan Toll Plaza : टोल प्लाजा पर तुरंत कटेगा इन गाड़ियों का चालान, आपकी गाड़ी भी तो लिस्ट में नहीं है? घर से निकलने से पहले यहां कर लें चेक

E-Challan Toll Plaza / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: February 22, 2026 / 10:58 pm IST
Published Date: February 22, 2026 10:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूपी एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों से नंबर प्लेट स्कैनिंग।
  • बीमा, PUC, फिटनेस या परमिट एक्सपायर होने पर तुरंत ई-चालान।
  • जुर्माना ₹2,000 से ₹10,000 तक, सूचना सीधे मोबाइल पर भेजी जाएगी।

नई दिल्ली: E-Challan Toll Plaza  देश के एक्सप्रेसवे और हाईवे पर सफर को तेज बनाने के साथ-साथ अब नियमों को भी बेहद सख्त कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर अब ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसके तहत टोल प्लाजा पर ही आपके वाहन के दस्तावेजों की जांच हो जाएगी। अब टोल पार करते समय केवल टैक्स देना काफी नहीं होगा, बल्कि अगर आपकी गाड़ी के जरूरी कागज पूरे नहीं हैं या उनकी वैधता खत्म हो चुकी है, तो सिस्टम ऑटोमैटिक तरीके से आपका चालान काट देगा।

टोल प्लाजा में लगाए जायेंगे हाई रिजॉल्यूशन कैमरे

इस नई व्यवस्था के तहत टोल प्लाजा पर हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं जो गुजरने वाली हर गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन कर उसका मिलान केंद्रीय डेटाबेस से करेंगे। यह सिस्टम तुरंत जांच लेगा कि वाहन का बीमा (Insurance), पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC), फिटनेस और परमिट वैध है या नहीं। यदि इनमें से कोई भी दस्तावेज एक्सपायर पाया जाता है, तो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ई-चालान जारी हो जाएगा। जुर्माने की राशि भी काफी भारी रखी गई है, जैसे बीमा न होने पर ₹2,000, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने पर ₹10,000 और फिटनेस की कमी पर ₹5,000 से लेकर ₹10,000 तक की पेनल्टी लग सकती है।

अब क्या करे ?

ई-चालान की यह जानकारी सीधे वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। ऐसे में किसी भी कानूनी झंझट और भारी जुर्माने से बचने के लिए यह अनिवार्य है कि सफर शुरू करने से पहले आप अपने सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन चेक कर लें और उन्हें समय पर रिन्यू कराएं।E-Challan Toll Plaza  डिजिटल सिस्टम की मुस्तैदी के कारण अब कागजों में हेरफेर या लापरवाही की गुंजाइश खत्म हो गई है, इसलिए अपनी यात्रा को सुरक्षित और झंझट मुक्त बनाने के लिए गाड़ी के सभी अपडेटेड पेपर्स साथ रखना ही एकमात्र रास्ता है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.