उप्र रेल दुर्घटना: ममता ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया
उप्र रेल दुर्घटना: ममता ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया
कोलकाता, 18 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना पर दुख और आश्चर्य जताया। साथ ही उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के मुद्दे को सुलझाने में केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया।
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के आठ डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
बनर्जी ने इस दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताईं।
मुख्यमंत्री ममता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”आज उत्तर प्रदेश के गोंडा में रेल दुर्घटना की एक और खबर सुनकर दुख हुआ। एक बार फिर ट्रेन पटरी से उतर गई और इस बार चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी। रेलवे अधिकारी क्या कर रहे हैं? भारत सरकार क्या कर रही है? यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार को कब होश आएगा?”
उन्होंने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’
भाषा
प्रीति रंजन
रंजन

Facebook


