उप्र : महराजगंज में फंदे से लटका पाया गया महिला का शव

उप्र : महराजगंज में फंदे से लटका पाया गया महिला का शव

उप्र : महराजगंज में फंदे से लटका पाया गया महिला का शव
Modified Date: May 17, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: May 17, 2026 7:15 pm IST

महराजगंज, 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतका की मां ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए उसके पति, सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पनियरा क्षेत्र में अनुकृति (29) नामक महिला का शव शनिवार शाम उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी की हत्या की गई है।

पनियारा पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अनुकृति की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर रविवार को उसके पति मनोज गोंड, सास पूनम, ससुर सुमेर गोंड और देवर मुन्ना गोंड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में