रेपिस्तान लिखना यूपीएससी टॉपर को पड़ा भारी, केंद्र सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश

Ads

रेपिस्तान लिखना यूपीएससी टॉपर को पड़ा भारी, केंद्र सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश

  •  
  • Publish Date - July 11, 2018 / 07:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

जम्मू-कश्मीर। एकआईएएस को ट्वीट करना कितना महंगा पड़ गया इसका उदहारण है जम्मू-कश्मीर के पहले आईएएस टॉपर  शाह फैसल का.जिसके चलते उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

 

बता दें की अपने पिछले ट्वीट में फैसल ने लिखा था- पितृसत्ता+जनसंख्या+निरक्षरता+शराब+पॉर्न+तकनीक+अराजकता=रेपिस्तान जिसे ले कर केन्द्र सरकार ने शाह फैसल के खिलाफ जम्मू-कश्मीर सरकार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है। 

 

मंगलवार को शाह फैसल ने एक और ट्वीट किया.इस ट्वीट के साथ उन्होंने वो लेटर भी शेयर किया जिसमे उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात लिखी गई है। इस दौरान उन्होंने नौकरशाहों पर जिस तरह से दबाव है उसकी भी नाराजगी जाहिर की है.उन्होंने यह तक कहा कि हो सकता है मेरी नौकरी भी चली जाये उससे मुझे फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन मैं नियमों में बदलाव का समर्थन करता हु। 

वेब डेस्क IBC24