अमेरिकी राजदूत ने डल झील में ‘शिकारा’ की सवारी का उठाया आनंद

अमेरिकी राजदूत ने डल झील में ‘शिकारा’ की सवारी का उठाया आनंद

अमेरिकी राजदूत ने डल झील में ‘शिकारा’ की सवारी का उठाया आनंद
Modified Date: August 19, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: August 19, 2026 9:17 pm IST

श्रीनगर, 19 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर यात्रा पर आए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील में ‘शिकारा’ की सवारी का आनंद लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी राजदूत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात करने के तुरंत बाद सीधे डल झील पहुंचे। उनके साथ उनके सुरक्षाकर्मी और अमेरिकी दूतावास के अधिकारी भी मौजूद थे।

सर्जियो गोर नेहरू पार्क के पास से ‘शिकारा’ में सवार हुए और उन्होंने लगभग एक घंटे तक डल झील की सैर की।

इससे पहले, श्रीनगर पहुंचने के तुरंत बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके गुपकार स्थित निवास पर मुलाकात की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपने यात्रा परामर्श पर पुनर्विचार करेगा, क्योंकि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री अब्दुल्ला के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और बेहद खूबसूरत जगह है। अमेरिका यात्रा चेतावनियों का मूल्यांकन करता रहता है। हालांकि मैं आज कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसा विषय है जिस पर हम विचार करेंगे।’

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में