अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया

Ads

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने स्वर्ण मंदिर का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 12:24 AM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 12:24 AM IST

अमृतसर, 28 सितंबर (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और विभाजन संग्रहालय का दौरा करने के बाद इसे ‘यादगार दिन’ बताया।

एसजीपीसी ने एक बयान में बताया 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर गोर ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका, जहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज उनका स्वागत किया।

एसजीपीसी ने बताया कि गोर को उनके दौरे के दौरान हरमंदिर साहिब की पवित्र परंपराओं, ‘गुरबाणी कीर्तन’ और ‘गुरु घर’ की ‘सेवा’ परंपरा के बारे में जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, आगंतुक पुस्तिका में गोर ने लिखा कि वह करीब 15 साल पहले इस ‘विशेष स्थान’ पर आये थे और यहां फिर से आना उनके लिए सम्मान की बात है।

गोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और विभाजन संग्रहालय का दौरा करके यह एक यादगार दिन रहा। गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभारी हूं।’

इस अवसर पर गोर को स्वर्ण मंदिर का एक मॉडल, धार्मिक पुस्तकें और शॉल भेंट की गई।

भाषा अमित

अमित