अमेरिका ने यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली बनाए रखने के लिए हथियार बिक्री को मंजूरी दी

Ads

अमेरिका ने यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली बनाए रखने के लिए हथियार बिक्री को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 08:11 PM IST

वाशिंगटन, 22 मई (एपी) ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को 10.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी दे दी है, जिससे युद्धग्रस्त यूक्रेन को अपनी मध्यम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को बनाए रखने और उसे सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

अमेरिकी विदेश विभाग ने बृहस्पतिवार की देर रात जमीन से हवा में मार करने वाली हॉक मिसाइल के पुर्जों, अतिरिक्त भागों और लॉजिस्टिक सहायता की बिक्री की घोषणा की।

ट्रंप प्रशासन ने पिछले 18 महीनों में यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता में उल्लेखनीय कमी की है, क्योंकि वह रूस के साथ संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते में मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहा है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि यह बिक्री ‘यूक्रेन को अधिक मजबूत एकीकृत वायु रक्षा क्षमता के साथ आत्मरक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा अभियानों को संचालित करने के लिए और अधिक सुसज्जित करेगी।

इसमें कहा गया कि इससे वर्तमान और भविष्य के खतरों का सामना करने की यूक्रेन की क्षमता में सुधार होगा।

एपी संतोष रंजन

रंजन