योगी आदित्यनाथ ने छोटी देवकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Ads

योगी आदित्यनाथ ने छोटी देवकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

  •  
  • Publish Date - October 22, 2023 / 02:32 PM IST,
    Updated On - October 22, 2023 / 02:32 PM IST

अयोध्या (उप्र) 22 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन छोटी देवकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस दौरान संतों से भी मुलाकात की।

रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे में मंदिरों में देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार सुबह गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मणिराम दास जी की छावनी पहुंचे और यहां महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनको अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

योगी ने शनिवार शाम को संतों से मुलाकात की थी। उन्‍होंने रविवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर बड़ी मूर्ति रायगंज अयोध्या में ज्ञानमती माताजी से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

भाषा आनन्द

नेत्रपाल प्रशांत

प्रशांत