उप्र: दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Ads

उप्र: दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - April 23, 2023 / 08:52 AM IST,
    Updated On - April 23, 2023 / 08:52 AM IST

महाराजगंज (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) महाराजगंज जिले में फरेंदा पुलिस थाना अंतर्गत एक पुल के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

फरेंदा थाना प्रभारी सतेन्द्र राय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान संजय चौहान (28) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए।

राय ने बताया कि घायलों को बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी (बाबा राघव दास) मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

भाषा सं राजेंद्र सिम्मी

सिम्मी