Pune Lohagad Fort Murder Case / Image Source : file
पुणे : Pune Lohagad Fort Murder Case : महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल इलाके में स्थित प्रसिद्ध लोहगढ़ किले पर हुई एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में ट्रेकिंग के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा माना जा रहा था, वह असल में एक सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस जांच के मुताबिक, कारोबारी परिवार के केतन अग्रवाल को किले की गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना गुरुवार की है, जब केतन अग्रवाल अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर उसके साथ लोहगढ़ किले पर ट्रेकिंग और घूमने गया था। शुरुआत में यह कहानी सामने आई कि फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, लोणावला ग्रामीण पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध लगा और जब तकनीकी व अन्य पहलुओं से जांच शुरू की गई, तो हादसे की कहानी झूठी निकली।
Lonavala Crime News जांच में सामने आया है कि केतन को खाई में धक्का देने का आरोप सिया गोयल के एक कथित प्रेमीपर है। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवार बड़े कारोबारी पृष्ठभूमि से हैं। सिया गोयल मार्केटयार्ड के एक बड़े मसाला कारोबारी की बेटी है, जबकि मृतक केतन अग्रवाल प्रसिद्ध बिजनेसमैन विशाल अग्रवाल का बेटा था। दोनों की जल्द ही जयपुर में बेहद भव्य तरीके से शादी होने वाली थी, जिसके लिए दो चार्टर्ड विमान तक बुक किए जा चुके थे।
Vishal Agarwal Son Case पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि सिया इस शादी से खुश नहीं थी। इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और जन्मदिन के बहाने उसे किले पर ले गई। लोणावला ग्रामीण पुलिस ने अब इस पूरे मामले में दुर्घटना की डायरी को बदलते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों, आरोपियों के मोबाइल लोकेशन, कॉल डिस्टेल और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।