नोएडा, छह अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम दौला राजापुर में सोमवार को पानी की टंकी से गिरने के कारण 20 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार रानी (20) खेत में काम करने गई थी। काम के दौरान उसे प्यास लगी, जिस पर वह पास ही बनी ऊंची पानी की टंकी पर पानी पीने के लिए चढ़ गई। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
भाषा
सं, रवि कांत धीरज रवि कांत