उत्तराखंड: हलद्वानी में 10 लाख रुपये मूल्य की पांच किलोग्राम चरस जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Ads

उत्तराखंड: हलद्वानी में 10 लाख रुपये मूल्य की पांच किलोग्राम चरस जब्त, दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 09:51 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 09:51 PM IST

देहरादून, 10 मई (भाषा) उत्तराखंड विशेष कार्यबल ने रविवार को काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया और 10 लाख रुपये मूल्य की अनुमानित कीमत की लगभग पांच किलोग्राम चरस जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थ रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) की कुमाऊं इकाई ने काठगोदाम पुलिस के सहयोग से दामुआढुंगा में आरोपियों को रोका।

आरोपियों की पहचान दामुआढुंगा के निवासी प्रवीण आर्य और फिलहाल हलद्वानी में रह रहे बागेश्वर के मूल निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त थे।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में उच्च कीमत पर बेचने के उद्देश्य से बागेश्वर जिले से चरस लेकर आते थे।

अधिकारियों ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश