उत्तराखंड आपदा: लापता कश्मीरी इंजीनियर का शव मिला
उत्तराखंड आपदा: लापता कश्मीरी इंजीनियर का शव मिला
श्रीनगर, 12 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद लापता हुए एक कश्मीरी इंजीनियर का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शहर के सौरा क्षेत्र के निवासी बशारत अहमद जरगर का शव ऋषि गंगा विद्युत परियोजना के पास बरामद किया गया, जहां वह काम कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में मौजूद उनके परिजनों ने शव को दफनाने के लिए यहां लाने की इच्छा जताई है।
भाषा शुभांशि शफीक

Facebook


