उत्तराखंड : मकान में आग लगने से वृद्ध दंपती की मौत

उत्तराखंड : मकान में आग लगने से वृद्ध दंपती की मौत

उत्तराखंड : मकान में आग लगने से वृद्ध दंपती की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 15, 2022 6:45 pm IST

पौड़ी (उत्तराखंड), 15 नवंबर (भाषा) जिले में एक मकान में आग लगने से उसमें रहने वाले एक वृद्ध दंपती की जलकर मौत हो गयी। पौड़ी के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमलाल टम्टा ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना पाबौ क्षेत्र के थापली गांव में सोमवार देर रात हुई जब वृद्ध दंपती सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि रात को सूचना मिलते ही पाबौ बाजार पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी दमकल वाहन के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। हालांकि, तब तक मकान काफी जल चुका था और वृद्ध दंपति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बंदूर लाल (90) और उनकी पत्नी गोदावरी देवी (85) के रूप में हुई है। कुछ साल पहले ही दंपती के पुत्र और पुत्रवधु की मृत्यु हुई, जिसके बाद वे मकान में अकेले ही रह रहे थे।

आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, मकान का एक हिस्सा लकड़ी और घास का बना हुआ था और हो सकता है कि लैंप या चिमनी से घास ने आग पकड़ ली हो।

भाषा सं दीप्ति अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।