उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के पास खाई में गिरी एसयूवी, पांच घायल

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के पास खाई में गिरी एसयूवी, पांच घायल

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के पास खाई में गिरी एसयूवी, पांच घायल
Modified Date: June 7, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: June 7, 2026 5:45 pm IST

रुद्रप्रयाग, सात जून (भाषा) केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह एक एसयूवी के अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पश्चिम बंगाल से केदारनाथ धाम की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

यह घटना रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि के बीच हुई, जब महिंद्रा एक्सयूवी700 पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई और मंदाकिनी नदी के किनारे उथले पानी में पलट गई।

सूचना मिलने पर तिलवाड़ा चौकी और अगस्त्यमुनि थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जिला आपदा मोचन बल (डीडीआरएफ) और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की टीम को भी तुरंत मौके पर तैनात किया गया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के संयुक्त अभियान के दौरान पलटी हुई एसयूवी से सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस हादसे में दो महिलाओं को फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। चालक और दो अन्य पुरुषों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान झारखंड के पलामू निवासी प्रिंस सिंह (30), पश्चिम बंगाल की सभिमा सिंह (28), असम के जलपाईगुड़ी निवासी सुजोन मुखर्जी (27) और रीजा मुखर्जी (30) तथा चालक प्रदीप कुमार (35) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के औरैया का रहने वाला है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में