उत्तराखंड: हरिद्वार में भारी बारिश, ‘सूखी नदी’ में कारें बहीं

Ads

उत्तराखंड: हरिद्वार में भारी बारिश, ‘सूखी नदी’ में कारें बहीं

  •  
  • Publish Date - June 29, 2024 / 08:41 PM IST,
    Updated On - June 29, 2024 / 08:41 PM IST

हरिद्वार, 29 जून (भाषा) उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार दोपहर भारी बारिश हुई जिससे ‘सूखी नदी’ में बाढ़ आने से कई कारें पानी के तेज बहाव में बह गईं।

हरिद्वार में बारिश का पानी घरों में घुस गया और प्रमुख सड़कों में जलजमाव हुआ।

यह नदी आमतौर पर सूखी रहती है इसलिए लोग अपनी गाड़ियां ‘सूखी नदी’ के किनारे खड़ी कर देते हैं। यह नदी बारिश के पानी से भरती है।

बारिश के कारण सूखी नदी में अचानक बाढ़ आ गई और तेज बहाव में कारें बह गईं। यह नदी थोड़ा आगे जाकर गंगा नदी की मुख्यधारा में मिल जाती है।

लोग बहती हुई कारों की वीडियो बनाने के लिए हर की पौड़ी के पास गंगा पर बने पुलों पर पहुंच गए।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश