गैरसैंण में स्थापित होगा उत्तराखंड भाषा संस्थान

गैरसैंण में स्थापित होगा उत्तराखंड भाषा संस्थान

गैरसैंण में स्थापित होगा उत्तराखंड भाषा संस्थान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 6, 2020 6:54 pm IST

देहरादून, छह अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की स्थापना गैरसैंण में किये जाने के निर्देश दिये हैं।

संस्थान परिसर के निर्माण के लिए जमीन खरीदने के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने के बाद से वहां पर विभिन्न संस्थानों आदि की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गैरसैंण में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की स्थापना इसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप आवश्यक सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना बनायी जा रही है।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण के विकास एवं इसके समीपवर्ती नैसर्गिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किये जाने पर ध्यान दिया जा रहा है।

भाषा दीप्ति कृष्ण अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में