Nainital Sex Racket: यहां के जंगल में चल रहा था सेक्स रैकेट! आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए 52 लड़के-लड़कियां, रिसार्ट में शराब सहित इन चीजों की भी थी व्यवस्था
यहां के जंगल में चल रहा था सेक्स रैकेट! आपत्तिजनक हालात में पकड़े गए 52 लड़के-लड़कियां, Uttarakhand Nainital Sex Racket: 52 People Arrested
रामनगर। Nainital Sex Racket: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने शनिवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में छापेमारी कर कथित देह व्यापार और नशे की पार्टी का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। मौके से 10 युवतियां भी मिलीं, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया है, जबकि उसका जनरल मैनेजर फरार है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि सांवल्दे स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में पार्टी की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस के अनुसार, पार्टी में शराब परोसने के साथ अश्लील डांस और महिलाओं पर नोट उड़ाने जैसी गतिविधियां भी चल रही थीं।
Nainital Sex Racket: जांच में सामने आया कि रिसॉर्ट 4 और 5 जुलाई के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में बुक कराया गया था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मेरठ निवासी कारोबारी उमेन्द्र कुमार ने यह आयोजन कराया था। उसने कथित तौर पर रिसॉर्ट प्रबंधन से शराब और महिलाओं की व्यवस्था करने को कहा था। पुलिस का दावा है कि महिलाओं की व्यवस्था एक अन्य आरोपी के माध्यम से की गई, जिसके लिए प्रति महिला करीब 10 हजार रुपये तय किए गए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने कर्मचारियों को पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं के नाम विजिटर रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के निर्देश दिए थे। पुलिस इसे साक्ष्य छिपाने का प्रयास मान रही है। फिलहाल जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
छापेमारी के दौरान पुलिस भी रह गई दंग
छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब की कई पेटियां, बीयर, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, मोबाइल फोन, डीजे उपकरण और 10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि इन नोटों का इस्तेमाल पार्टी के दौरान महिलाओं पर उड़ाने के लिए किया जा रहा था। मोबाइल फोन से मिले फोटो और चैट के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े हैं तथा क्या रिसॉर्ट में पहले भी इस तरह की पार्टियां आयोजित होती रही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sambit Patra Whatsapp Number Hacked: संबित पात्रा का WhatsApp हैक, लोगों से पैसे मांग रहा हैकर, भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर जनकारी देते हुए की अपील
- Thane Spa Raid Sex Racket Busted 2026 : स्पा की आड़ में देते थे सेक्स सर्विस, पुलिस ने ऐसे मारा छापा कि खुल गई पूरी पोल, मौके से आपत्तिजनक चीजें बरामद
- MP Teacher Joining News: एक साथ हजारों शिक्षकों को मिली जॉइनिंग, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश…

Facebook


