वी एस यादव बने त्रिपुरा के नए पुलिस महानिदेशक

वी एस यादव बने त्रिपुरा के नए पुलिस महानिदेशक

वी एस यादव बने त्रिपुरा के नए पुलिस महानिदेशक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 17, 2020 1:29 pm IST

अगरतला, 17 नवंबर (भाषा) त्रिपुरा सरकार ने आईपीएस अधिकारी वी एस यादव को मंगलवार को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया।

राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

पुलिस महानिदेशक पद से 31 जनवरी को ए के शुक्ला के सेवानिवृत्त होने के लगभग 10 महीने बाद

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी यादव की इस पद पर नियुक्ति हुई है।

शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद अब तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) राजीव सिंह कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

यादव वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव हैं।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में