Vande Mataram Sonia Gandhi Angry Video || Image- AI Generated File
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस के कार्यक्रम में वंदे मातरम गायन को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद खड़ा हो गया है। (Vande Mataram Sonia Gandhi Angry Video) बीजेपी ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने पर आपत्ति जताई। वही कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में संपूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। ‘वंदे मातरम्’ की शुरुआती पंक्तियों के बाद सोनिया गांधी असहज हो गईं और पूरे गीत के गायन के बजाय इसे रोकने के लिए कहा। राहुल गांधी ने भी इसे रोकने का संकेत दिया। लेकिन उन्हें इसे जारी रखने के लिए कहा गया।
संदेश स्पष्ट था: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण सम्मान किया जाना चाहिए और जानबूझकर इसमें व्यवधान डालने या इसका अपमान करने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। (Vande Mataram Sonia Gandhi Angry Video) आखिरकार, दोनों को पीछे हटना पड़ा और पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाया गया।”
अमित मालवीय ने आगे लिखा, “दशकों से गांधी परिवार और कांग्रेस की एक ऐसे भारत की अवधारणा के साथ असहजता दिखाई देती रही है, जो अपनी सांस्कृतिक चेतना और सभ्यतागत मूल्यों में दृढ़ता से निहित हो। विडंबना देखिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही यह असहजता फिर उजागर हो गई। वंदे मातरम्।”
For the first time, the entire ‘Vande Mataram’ was sung at the Congress headquarters on Independence Day.
After the initial stanzas of Vande Mataram were sung, Sonia Gandhi became agitated and asked for the rendition to be stopped rather than played in full. Rahul Gandhi too… pic.twitter.com/ITgkkBvStG
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 15, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में वंदे मातरम् का पूरा संस्करण गाया गया और इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई।
जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस का वंदे मातरम् से पुराना संबंध रहा है। उन्होंने 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और जवाहरलाल नेहरू समेत कई नेताओं की मौजूदगी में गीत के शुरुआती अंशों को कांग्रेस कार्यक्रमों में गाने का निर्णय लिया गया था। (Vande Mataram Sonia Gandhi Angry Video) सोनिया गांधी के वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी देर से खड़े थे और सोनिया गांधी उनके लिए कुर्सी मांग रही थीं।
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ