UP Police Lady Sub Inspector Objectionable Video महिला सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल होते ही पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Ads

UP Police Lady Sub Inspector Objectionable Video महिला सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल होते ही पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 03:12 PM IST

UP Police Lady Sub Inspector Objectionable Video महिला सब इंस्पेक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल होते ही पुलिस विभाग में मचा हड़कंप / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • यूपी पुलिस की महिला SI सस्पेंड
  • महिला SI के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में QR कोड भी दिखाई देने की बात सामने आई
  • विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी

लखनऊ: UP Police Lady Sub Inspector Objectionable Video इन दिनों युवाओं में ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों में रील बनाने का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। यूजर्स अपने हर एक मोमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर शासन ने पुलिस और सेना की वर्दी में रील बनाने पर रोक लगा रखी है, बावजूद इसके कई कर्मचारी सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही आपत्तिजनक रील बनाने के मामले में यूपी पुलिस ने एक महिला एसआई को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला सब-इंस्पेक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कई आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए थे।

महिला एसआई का आपत्तिजनक वीडियो

UP Police Lady Sub Inspector Objectionable Video मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला एसआई अनु मेरठ पुलिस लाइंस में तैनात है। हाल ही में महिला एसआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट किया था। साथ ही वीडियो में QR कोड भी था। वीडियो वायरल होने के बा पुलिस विभाग हरकत में आ गई और तत्काल एक्शन लेते हुए अनु को सस्पेंड कर ​दिया गया। पुलिस ने साफ किया है कि महिला एसआई का वर्दी में कोई वीडियो सामने नहीं आया है।

एसआई को किया गया सस्पेंड

पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल अब वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और मामले से जुड़े दूसरे तथ्यों की जांच कर रही है। इसका मतलब है कि अभी पूरी तरह साफ नहीं है कि सामने आया वीडियो असली है या नहीं और उसमें दिख रही सभी चीजों की वास्तविकता क्या है। एसपी (क्राइम) अवनीश कुमार ने बताया कि महिला एसआई के खिलाफ कार्रवाई विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण की गई है। इसके साथ ही मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ऐसे में फिलहाल सस्पेंशन को अंतिम कार्रवाई नहीं माना जा रहा है। विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों से स्पष्ट होगा कि महिला एसआई की सोशल मीडिया गतिविधियों में नियमों का किस तरह उल्लंघन हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-

महिला SI को क्यों सस्पेंड किया गया?

पुलिस के अनुसार, महिला SI के सोशल मीडिया पोस्ट को विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन माना गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया।

महिला SI की तैनाती कहां थी?

दिए गए विवरण के अनुसार महिला सब-इंस्पेक्टर मेरठ पुलिस लाइंस में तैनात थीं।

क्या महिला SI ने वर्दी में वीडियो बनाया था?

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामने आए वीडियो में महिला SI का वर्दी में कोई वीडियो नहीं मिला है।

क्या वायरल वीडियो असली है?

अभी इसकी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। साइबर सेल वीडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

क्या सस्पेंशन के बाद आगे भी कार्रवाई होगी?

हां, फिलहाल विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।