Nitin Nabin New Team
नई दिल्ली: Nitin Nabin New Team बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं राम माधव की बीजेपी में वापसी हुई है और उन्हें भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पूर्वी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बीजेपी संगठन में आईं हैं। उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है और उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को भी बीजेपी उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
Nitin Nabin New Team इतना ही नहीं बीजेपी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश के लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा दर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर, डॉ. मधुचंद्र कर. बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं. वहीं राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) में शिवप्रकाश और सौदान सिंह को जगहा दी गई है।
उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रवक्ताओं की लिस्ट में महिलाओं और युवाओं को भी मौका दिया गया है। छत्तीसगढ़ से रुपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाईं गईं है और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाए गए हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया जा रहा है। (1/2) pic.twitter.com/tcTJsJG0dc
— BJP (@BJP4India) August 17, 2026