वरिष्ठ पत्रकार का पासपोर्ट नवीनीकरण नहीं करना प्रतिशोध की राजनीति: वेणुगोपाल

वरिष्ठ पत्रकार का पासपोर्ट नवीनीकरण नहीं करना प्रतिशोध की राजनीति: वेणुगोपाल

वरिष्ठ पत्रकार का पासपोर्ट नवीनीकरण नहीं करना प्रतिशोध की राजनीति: वेणुगोपाल
Modified Date: June 30, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: June 30, 2026 7:04 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार को कोलकाता में वरिष्ठ पत्रकार आर. राजगोपाल से मुलाकात की और आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के बाद उनका पासपोर्ट नवीनीकरण रोका गया तथा सरकार एक ‘‘सच्चे पत्रकार’’ को निशाना बना रही है।

वेणुगोपाल ने इसे ‘‘प्रतिशोध की राजनीति’’ करार देते हुए कहा कि सरकार ऐसे पत्रकार को निशाना बना रही है, जो बिना किसी डर के लिखते हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह पूरी तरह प्रतिशोध की राजनीति है और उन्हें इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह एक सच्चे पत्रकार हैं, जो बिना भय के लिखते हैं। वे (सरकार) एक खतरनाक परंपरा स्थापित कर रहे हैं, जिसमें पहले एसआईआर के जरिए आपको मतदाता सूची से बाहर किया जाता है और फिर एक-एक करके महत्वपूर्ण दस्तावेजों से वंचित कर आपकी नागरिकता छीनने की कोशिश की जाती है।’’

वेणुगोपाल ने दावा किया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाभार्थियों के साथ भी इसी तरह का अन्याय हो रहा है क्योंकि मतदाता सूची से नाम हटने के कारण पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा राशन लाभ से वंचित किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राजगोपाल एक ईमानदार भारतीय नागरिक हैं और उनके पासपोर्ट के नवीनीकरण से इनकार करना भारत के संविधान के खिलाफ है।’’

भाषा हक हक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में