कोलकाता, 10 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल केंद्रीय स्कूल सेवा आयोग ने राज्य भर के सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई द्वितीय राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (2025) के तहत चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार के अगले चरण की घोषणा है की। आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, कक्षा 9–10 और 11–12 की कक्षाएं लेने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया 23 मार्च से 23 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि यह कदम राज्य सरकार द्वारा कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नियुक्तियों को तेज करने के प्रयास के तहत उठाया गया है।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 35,000 से अधिक सहायक शिक्षक के पद भरे जाने की उम्मीद है।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश