शह मात The Big Debate / Image Source : x
शह मात The Big Debate: भोपाल: एमपी की मोहन सरकार ने युवाओं को गुड गवर्नेंस और सरकार की नीतियों से जोड़ने के लिए नए प्रोग्राम को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। सरकार ने ‘CM यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम’ के जरिए प्रदेश के 4,865 युवाओं को जोड़ने के लिए 190 करोड़ रूपये स्वीकृत कर दिए हैं। (शह मात The Big Debate) सरकार हर ब्लॉक से 15-15 युवाओं को जोड़ेगी, जिन्हें हर महीने 10-10 हजार रुपए दिए जाएंगे, जो सरकार की योजनाओं और नीतियों का जमीनी फीडबैक सरकार तक भेजेंगे। यंग इटर्न, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण को रिपोर्ट भेजेंगे।
सरकार CM यंग इंटर्नशिप प्रोग्राम के जरिए जहां युवाओं की सुशासन में भागीदारी का दावा कर रही है, तो अब इस पर एमपी में सियासत भी शुरु हो गई है। (शह मात The Big Debate) कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार योजना से – भाजपा और RSS के कार्यकर्ताओं को उपकृत करेगी। जिसका पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि- युवाओं की बात आते ही कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरु हो जाता है।
शह मात The Big Debate: लेकिन सियासी वार-पलटवार से इतर सवाल ये कि- इन युवाओं के चयन का आधार क्या होगा? (शह मात The Big Debate) सवाल ये भी कि- क्या सीएम यंग इंटर्न और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय बनाना आसान होगा? सवाल ये कि- क्या कांग्रेस के पक्षपात वाले आरोपों में कोई सच्चाई है? सबसे बड़ा सवाल ये भी कि-क्या इससे बेरोजगारी दूर होगी, और युवाओं की किस्मत चमकेगी?
इन्हे भी पढ़ें:-