Farooq Abdullah Firing News: पूर्व सीएम पर जानलेवा हमले की कोशिश, गए थे इस कार्यक्रम में शामिल होने, तभी युवक ने की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर मची अफरा-तफरी

Ads

Farooq Abdullah Firing News: Farooq Abdullah Firing News: जम्मू-कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई है।

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 11:06 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 11:15 PM IST

Farooq Abdullah Firing News/Image Credit: IBC24.in

Farooq Abdullah Firing News: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की गई है। इस हमले में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए हैं। बताया जा रहा है कि, पूर्व सीएम फारूक अब्दुला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में गए थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया है। (Farooq Abdullah Firing News) पुलिस ने पूर्व सीएम अब्दुला पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे

Farooq Abdullah Firing News: मिली जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई है, (Farooq Abdullah Firing News) जबकि फारूक अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर की पहचान जम्मू के स्थानीय निवासी कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-