उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दीं
उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दीं
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वरिष्ठ मंत्रियों ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दीं।
मोदी ने कहा कि उपाध्याय के सिद्धांतों और मूल्यों पर आधारित विचार देश की हर पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।
उपराष्ट्रपति ने उपाध्याय को दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र निर्माता बताया, जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि उपाध्याय का समग्र मानवतावाद का सिद्धांत आज भी विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।
राधाकृष्णन ने कहा कि उपाध्याय का दलितों की करुणापूर्वक सेवा करने और नैतिक सार्वजनिक जीवन को बढ़ावा देने का संदेश देश के विकसित भारत की यात्रा का मार्गदर्शक बना हुआ है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “निस्वार्थ कर्मयोगी और महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।”
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उपाध्याय के अंत्योदय और समग्र मानवतावाद के विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बने रहेंगे।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘उपाध्याय ने अपने समग्र मानवतावाद के दर्शन के माध्यम से भारतीय चिंतन को एक नयी दिशा दी।’
भाषा राखी नरेश
नरेश

Facebook


