Hardeep Puri on Epstein Controversy: ‘हां हुई थी मेरी मुलाकात’.. राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स विवाद में लिया नाम तो भड़के हरदीप सिंह पूरी, बोले- थोड़ा सा पढ़ लिख लो

'हां हुई थी मेरी मुलाकात'.. राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स विवाद में लिया नाम तो भड़के हरदीप सिंह पूरी.. Minister Hardeep Puri on Epstein Controversy

Hardeep Puri on Epstein Controversy: ‘हां हुई थी मेरी मुलाकात’.. राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स विवाद में लिया नाम तो भड़के हरदीप सिंह पूरी, बोले- थोड़ा सा पढ़ लिख लो
Modified Date: February 11, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: February 11, 2026 10:19 pm IST

नई दिल्लीः Hardeep Puri on Epstein Controversy केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जेफ्री एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर उठे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी वित्तीय अपराधी जेफ्री एपस्टीन से तीन या चार बार मिले थे, लेकिन ये मुलाकातें पूरी तरह पेशेवर और अंतरराष्ट्रीय कार्यों से संबंधित थीं। दरअसल, बुधवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोकसभा में एपस्टीन विवाद में मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नाम का जिक्र किया था।

पुरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एपस्टीन के आपराधिक मामलों से उनका कोई संबंध होने का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि जब मैंने मई 2009 से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था, तब से लेकर 2017 में मंत्री बनने तक की अवधि के 30 लाख ईमेल जारी किए गए हैं। इस दौरान, केवल तीन या चार बैठकों का ही जिक्र मिलता है और मेरी बातचीत पूरी तरह से पेशेवर थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदन में दिए गए भाषण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनसे सभी घटनाक्रमों से थोड़ा अवगत रहने को कहा और कहा, “थोड़ा सा पढ़ लिख लो।”

पुरी बोले- किसी भी तरह की गलत गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं

Hardeep Puri on Epstein Controversy पुरी ने यह भी बताया कि वे लिंक्डइन के संस्थापक रीड हॉफमैन से भी मिले थे, लेकिन यह मुलाकात भारत में इंटरनेट और कारोबार के अवसरों पर पेशेवर चर्चा के लिए थी। पुरी ने साफ कहा कि इन मुलाकातों का किसी भी तरह की गलत गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने कहा कि वे उस समय एक निजी नागरिक के रूप में भारत के अवसरों के बारे में अपनी समझ साझा कर रहे थे।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।