बाहर आ जा.. कोई गोली नहीं चलाएगा, जवान ने आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी को पिलाया पानी.. वीडियो वायरल

Ads

बाहर आ जा.. कोई गोली नहीं चलाएगा, जवान ने आत्मसमर्पण करने वाले आतंकी को पिलाया पानी.. वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - October 17, 2020 / 08:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान का एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक आतंकवादी को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण करते हुए देखा जा सकता है।

पढ़ें- नवंबर माह के पहले हफ्ते में भारत आ सकती है ‘राफेल विमानों’ की दूसरी…

दरअसल एनकाउंटर के दौरान सेना ने एक आतंकी जिंदा पकड़ा है। जवानों ने आतंकी को सरेंडर करने को कहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि उसे गोली नहीं मारी जाएगी। ये सुन एक आतंकी ने जवान के सामने सरेंडर कर दिया। आतंकी के सरेंडर के बाद जवानों ने उसे पानी भी पिलाया। आतंकी की पहचान जहांगीर भट के रूप में हुई है। 

पढ़ें- प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, महिला ने रंगे हाथ दबोचा,…

एक अन्य वीडियो में, सुरक्षा बलों को जहांगीर के पिता के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है जिन्होंने अपने बेटे को बचाने के लिए जवानों के पैर छुए। एक सुरक्षाकर्मी ने पिता को बताया ‘अपने बेटे से कहो कि उसने बहुत अच्छा काम किया है। उसकी सभी पिछली गलतियों को भुला दिया जाएगा। लेकिन उसे फिर से आतंकवादियों के साथ नहीं जाना होगा।’

पढ़ें- राहुल गांधी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बताया भारत से बेहतर, कहा- कोरोना स

असल में, एक 31 वर्षीय दुकानदार जहांगीर भट, 13 अक्तूबर को चौड़ोरा से लापता हो गया था। उनका परिवार उन्हें खोजने की कोशिश कर रहा था। सेना ने कहा कि शुक्रवार को उसे एक एके राइफल के साथ पकड़ा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान जहांगीर अहमद भट के रूप में हुई है।