Reported By: Jitendra Thawait
,Tokhan Sahu Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Tokhan Sahu Viral Video: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के तखतपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का सख्त रुख देखने को मिला। आमतौर पर शांत और सहज स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मंत्री ने नगर पालिका के सीएमओ अमरेश सिंह को भरी सभा में जमकर फटकार लगाई और विकास कार्यों में लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मंत्री को भाजपा पदाधिकारियों से जानकारी मिली कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से उन्हें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण नहीं दिया गया था। इस बात पर नाराज मंत्री ने सीएमओ से सवाल-जवाब शुरू कर दिए, उन्होंने पूछा कि स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया। (Tokhan Sahu Viral Video) इस दौरान मंत्री ने शहर में लंबित विकास कार्यों का भी मुद्दा उठाया, उन्होंने बताया कि सांसद रहने के दौरान उन्होंने तखतपुर में मंच निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका।
Tokhan Sahu Viral Video: जब सीएमओ ने स्वीकार किया कि काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है, तो मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। (Tokhan Sahu Viral Video) तोखन साहू ने कहा कि यदि स्वीकृत राशि के बाद भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है तो बाकी योजनाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, उन्होंने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-