जुलाई से भारत में भी अपनी सेवा देगी बिकिनी एयरलाइन
जुलाई से भारत में भी अपनी सेवा देगी बिकिनी एयरलाइन
नई दिल्ली।वियतजेट एयरलाइन अपने नाम से ज्यादा ‘बिकिनी एयरलाइन’ के नाम से जानी जाती है.जिसमें बिकिनी गर्ल अपनी सेवा देती हैं। यह फ्लाइट अब जल्द ही अपनी सेवा भारत से शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले महीने यानि जुलाई या अगस्त से यह एयरलाइन नई दिल्ली से वियतनाम तक अपनी सेवा शुरू कर देगी।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिकनी फ्लाइट्स नई दिल्ली से हफ्ते में 4 दिन उड़ान भरेगी।आपको बता दें कि वियतजेट एयरलाइन दुनिया की सबसे विवादास्पद एयरलाइनों में गिनी जाती है। भारत में भी इस विमान द्वारा बिकनी होस्टेस उपलब्ध कराने को लेकर विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि भारत में इसका संचालन निश्चित रूप से हंगामा खड़ा कर सकता है।
ये भी पढ़ें –28 साल के मजदूर से 65 साल की अमेरिकन महिला ने रचाई शादी
यहां ये बताना जरुरी है कि इस एयरलाइन को वुमन एंटरप्रेन्योर नगुयेन तिफुओंग थाओ चलाती हैं और ज्यादातर इस एयरलाइन में महिलाए ही काम करती हैं।और इस एयरलाइन को दुनियां की सेक्सीएस्ट मार्केटिंग के लिए सबसे अधिक जाना जाता है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


