वियतनाम नौका दुर्घटना: तेलंगाना सरकार ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

Ads

वियतनाम नौका दुर्घटना: तेलंगाना सरकार ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 09:17 PM IST

हैदराबाद, 11 जुलाई (भाषा) वियतनाम में नौका दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद तेलंगाना सरकार ने राज्य के पर्यटकों के परिजनों को जानकारी उपलब्ध कराने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वियतनाम में नौका दुर्घटना में तेलुगु राज्यों के कुछ पर्यटकों की मौत की खबरों पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वह विदेश मंत्रालय और वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संपर्क कर हादसे से संबंधित पूरी जानकारी जुटाएं, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाएं और आवश्यक कदम उठाएं।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार इस हादसे से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय स्पीडबोट में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के चार सदस्य, सवार थे।

भाषा शोभना माधव

माधव

ताजा खबर