चक्रवात ‘बावी’ की चीन में दस्तक, बीजिंग समेत कई शहरों में आपात उपाय तेज

Ads

चक्रवात 'बावी' की चीन में दस्तक, बीजिंग समेत कई शहरों में आपात उपाय तेज

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 09:54 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 09:54 PM IST

बीजिंग, 11 जुलाई (भाषा) चीन की राजधानी बीजिंग समेत कई शहरों में चक्रवात ‘बावी’ के पूर्वी तट से टकराने के बाद प्रशासन ने आपातकालीन उपाय तेज कर दिए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

झेजियांग प्रांतीय मौसम विज्ञान वेधशाला ने बताया कि इस वर्ष का नौवां चक्रवात ‘बावी’ शनिवार रात करीब 11:20 बजे पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तट से टकराया।

इससे पहले शनिवार को चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी वर्षा के लिए अपनी चार-स्तरीय चेतावनी प्रणाली के तहत सर्वोच्च ‘रेड अलर्ट’ तथा चक्रवात के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था।

भाषा

राखी माधव

माधव