Jharkhand Crime News: शादी से दो दिन पहले युवक की हत्या, मंगेतर के जीजा ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Ads

Jharkhand Crime News: गिरिडीह जिले में शादी से महज दो दिन पहले 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 10:30 PM IST

UP Lalitpur News| Image- Symbolic File

HIGHLIGHTS
  • गिरिडीह जिले में शादी से महज दो दिन पहले 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई।
  • बिहार के जमुई जिले के बिचकोरवा में सुनसान जगह पर मिला था शव।
  • पुलिस ने युवक की मंगेतर के जीजा को गिरफ्तार किया है।

Jharkhand Crime News: गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में शादी से महज दो दिन पहले 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में युवक की मंगेतर के जीजा को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित प्रेम प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह गांव का रहने वाला नीरज हाजरा अपनी शादी के सिलसिले में राजस्थान से घर लौटा था, लेकिन पांच जुलाई को वह अचानक लापता हो गया। अधिकारियों ने बताया कि उसकी शादी सात जुलाई को होने वाली थी। (Jharkhand Crime News) अधिकारियों के अनुसार बाद में उसका शव पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिले के बिचकोरवा में एक सुनसान जगह से बरामद किया गया।

क्या है पूरा मामला?

Jharkhand Crime News: खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सुभाष हाजरा (30) को गिरफ्तार किया, जो बिहार के जमुई का रहने वाला है। एसडीपीओ ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। उसने जांचकर्ताओं को बताया कि नीरज की मंगेतर व अपनी साली के साथ पिछले दो साल से आरोपी के प्रेम संबंध थे। उसने युवती पर नीरज से रिश्ता तोड़ने का दबाव भी बनाया था, लेकिन जब युवती ने इनकार कर दिया, तो आरोपी ने नीरज की हत्या की साजिश रच डाली।’ (Jharkhand Crime News) पुलिस के अनुसार, सुभाष ने कथित तौर पर चार जुलाई को नीरज को शादी से पहले ‘पार्टी’ देने के बहाने अपने पास बुलाया, इसके बाद दोनों बिहार के जमुई चले गए, जहां आरोपी ने नीरज को नशा कराने के बाद उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कूटर, एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-