भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल के लिए महत्वपूर्ण है वियतनाम :वरिष्ठ राजनयिक

Ads

भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल के लिए महत्वपूर्ण है वियतनाम :वरिष्ठ राजनयिक

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 01:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत की ‘हिंद-प्रशांत महासागर पहल’ में वियतनाम एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को प्रोत्साहित करने के साझा मूल्यों और हितों पर आधारित है।

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रीवा गांगुली दास ने ऐसे समय में यह बात कही है जब भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दबदबा बढ़ाने के चीन के प्रयासों के मद्देनजर 10 सदस्यीय आसियान समूह के प्रमुख सदस्य देशों के साथ समुद्री सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

भारत-वियतनाम बिजनेस फोम की डिजिटल बैठक में दास ने कहा, ‘‘आज हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी अनेक क्षेत्रों में फैली है जिनमें राजनीतिक सहभागिता से लेकर आर्थिक और विकास साझेदारी, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, ऊर्जा सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जनता के बीच संपर्क शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वियतनाम हमारी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ का प्रमुख स्तंभ है और भारत की ‘हिंद-प्रशांत महासागर पहल’ में महत्वपूर्ण साझेदार है। यह पहल क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने के हमारे साझा मूल्यों और हितों पर आधारित है।’’

भाषा वैभव माधव

माधव