नतीजों के बाद देखें राहुल गांधी की पहली तस्वीरें, संसद पहुंचे

Ads

नतीजों के बाद देखें राहुल गांधी की पहली तस्वीरें, संसद पहुंचे

  •  
  • Publish Date - December 18, 2017 / 07:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में एड़ी-चोटी एक कर दिया था, इसके बावजूद कांग्रेस को नाकामी हाथ लगी। हिमाचल प्रदेश में तो पहले से भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत का अनुमान लगाया जा रहा था और इसको भांपते हुए राहुल गांधी ने अपना पूरा जोर गुजरात में ही लगा रखा था। चुनाव नतीजों से ऐन पहले वे कांग्रेस उपाध्यक्ष से कांग्रेस अध्यक्ष भी बने थे, ऐसे में इस बार के गुजरात चुनाव के नतीजे राहुल गांधी के लिए खास मायने रखते थे। राहुल गांधी की प्रतिक्रिया जानने के लिए सुबह से ही उनके निवास के बार मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ था।


ऐसे में राहुल गांधी जब संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए संसद भवन पहुंचे तो उन्हें चारों ओर से मीडिया ने घेर लिया।


गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होने के बाद तीसरे राउंड तक कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच बराबरी की टक्कर दिखी। इसे देखकर कांग्रेस के गुजरात प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्ता मिलने की उम्मीद तक जता दी।


लेकिन, इसके बाद के राउंड में जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ी, कांग्रेस पिछड़ती गई और भाजपा को बढ़त मिलती गई और आखिरकार गुजरात में लगातार छठी बार भाजपा सरकार बनना तय हो गया।

 

 

वेब डेस्क, ibc24