गुजरात में फिर राज करेंगे विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री होंगे नितिन पटेल

Ads

गुजरात में फिर राज करेंगे विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री होंगे नितिन पटेल

  •  
  • Publish Date - December 22, 2017 / 12:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सत्ता आने के बाद मुख्यमंत्री के लिए विजय रुपाणी का नाम फाइनल हो गया है. बीजेपी की मीटिंग में मुख्यमंत्री के लिए विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री के लिए नितिन पटेल के नाम पर सहमति बन गई है.

 

 



गांधीनगर के पार्टी कार्यालय में पर्यवक्षकों की मीटिंग में दोनों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई है. आपको बता दें गांधीनगर में पर्यवेक्षकों की बैठक में अरुण जेटली, सरोज पांडेय के साथ विजय रुपाणी शामिल थे.

 

 

गुजरात में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम 25 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है. और ये दिन इसलिए भी खास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2012 के चुनावों के बाद चौथी बार 25 दिसंबर को ही शपथ ग्रहण किया था.

 

 

वेब डेस्क, IBC24