Vijayapura Plane Crash Live Video: इस राज्य में फिर एक विमान क्रैश.. इंजन में खराबी के बाद सीधे गिरा जमीन पर, जानें कितने लोग थे सवार

Ads

Vijayapura Plane Crash Live Video: पिछले महीने 28 तारीख को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे और एनसीपी के दिग्गज नेता अजित पवार का एक जेट विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला अटेंडेंट समेत कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 06:08 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 06:08 PM IST

Vijayapura Plane Crash Live Video || Image- Conversation Rishi Tripathi twitter

HIGHLIGHTS
  • विजयपुरा में रेड बर्ड एविएशन विमान दुर्घटनाग्रस्त
  • इंजन खराबी के कारण हादसा, दो घायल
  • बाबलेश्वर पुलिस जांच कर रही है

विजयपुरा: कर्नाटक राज्य के विजयपुरा जिले में रेड बर्ड एविएशन कंपनी का एक निजी प्रशिक्षण विमान इंजन में खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार कप्तान और एक प्रशिक्षु पायलट घायल हो गए हैं। दोनों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालकर फ़ौरन अस्पताल रवाना किया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।

खेत में जा गिरा प्रशिक्षु विमान

यह विमान हादसा विजयपुरा जिले के मंगलौर गांव में घटित हुआ। दुर्घटना के समय विमान में दो लोग सवार थे। दोनों घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से पास के अस्पताल में ले जाया गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि विमान एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हालत में है। विमान ज़मीन से टकराने के बाद उल्टा हो गया था और उसके आगे के हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। यह घटना बाबलेश्वर पुलिस स्टेशन के इलाके में सामने आई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के कारणों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

अजित पवार की हुई थी मौत

गौरतलब है कि पिछले महीने 28 तारीख को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे और एनसीपी के दिग्गज नेता अजित पवार का एक जेट विमान बारामती एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला अटेंडेंट समेत कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

AAIB और DGCA जांच में जुटी

बहरहाल, इस विमान हादसे की जांच AAIB और डीजीसीए के अधिकारी कर रहे हैं। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस बारे में सिविल एविएशन मंत्रालय ने बताया था कि उनकी जांच कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों ही जांच एजेंसियां कुछ ही दिनों में जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप देंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. विजयपुरा में विमान दुर्घटना कैसे हुई?

रेड बर्ड एविएशन का निजी विमान इंजन खराबी के कारण खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

Q2. इस हादसे में कौन घायल हुआ?

विमान में सवार कप्तान और प्रशिक्षु पायलट घायल हुए, दोनों का इलाज जारी है।

Q3. पुलिस ने इस मामले में क्या किया है?

बाबलेश्वर पुलिस हादसे की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।