chandrayaan 2: लैंडर विक्रम को लेकर आज आ सकती है बड़ी खबर, नासा का आर्बिटर लेगा तस्वीर

Ads

chandrayaan 2: लैंडर विक्रम को लेकर आज आ सकती है बड़ी खबर, नासा का आर्बिटर लेगा तस्वीर

  •  
  • Publish Date - September 17, 2019 / 11:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

नई दिल्ली: विक्रम लैंडर को लेकर दुनिया के सामने मंगलवार को बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। दरअसल ईसरो की मदद के लिए सामने आए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ऑर्बिटर आज विक्रम लैंडर की तस्वीर लेगा। नासा का आर्बिटर आज भारत के विक्रम लैंडर के ऊपर से गुजरेगा। इस लिहाज से उम्मीद जताई जा रही है कि विक्रम लैंडर को लेकर कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है।

Read More: विधायक ने कहा, ‘मेरे दादा के नाम में जायसवाल के आगे बनिया लिखा गया, इसी पर हो रही है राजनीति’…देखें

वहीं, दो दो खगोलविदों ने दावा किया है कि ऑर्बिटर की ऊंचाई 100 किमी से 90 किमी पर आ गई है। बता दें कि चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने के लिए अब केवल 4 दिन ही शेष रह गए हैं। जैसा कि इसरो ने बीते दिनों बताया था कि लैंडर को चंद्रमा के एक दिन (पृथ्‍वी के 14 दिन) तक ही काम करने के हिसाब से बनाया गया है। ऐसे में पूरी दुनिया को कोई चमत्कार की उम्मीद है। वहीं, अगर 4 दिनों में संपर्क नहीं बनाया जा सका तो चंद्रमा में 20 या 21 सितंबर तक रात हो जाएगी। इसके बाद लैंडर विक्रम से संपर्क बनाने की कोई उम्मीद नहीं बचती।

Read More: भूपेश सरकार की बड़ी सौगात, 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का होगा शुभारंभ, मिलेंगी ये सुविधाएं

बताया जा रहा है कि अमेरिका का लुनारक्राफ्ट 2009 से ही चांद पर चक्कर लगा रही है और आज कुछ घंटों के बाद अमेरिकी लुनारक्राफ्ट लैंडर विक्रम के ऊपर से गुजरेगा। नासा के लुनार रीकानिसन्स ऑर्बिटर से ली गई लैंडर विक्रम की तस्वीर से उसकी वास्तवीक स्थिति का पता चल पाएगा। हालांकि विक्रम लैंडर के बारे में इसरो ने भी पता लगा लिया है और उससे संपर्क करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। अब तक इसरो ने विक्रम लैंडर की कोई तस्वीर जारी नहीं की है।

कर्मचारियों को बड़ी सौगात, PF पर ब्याज दर में वृद्धि के प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय ने लगाई मुहर, इतना होगा फायदा

<iframe width=”560″ height=”216″ src=”https://www.youtube.com/embed/nQSlDFmJedc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>