रिश्तेदार से युवती ने किया प्रेम विवाह, पूरे गांव के सामने बुजुर्ग ने दी ऐसी शर्मनाक सजा

रिश्तेदार से युवती ने किया प्रेम विवाह, पूरे गांव के सामने बुजुर्ग ने दी ऐसी शर्मनाक सजा

रिश्तेदार से युवती ने किया प्रेम विवाह, पूरे गांव के सामने बुजुर्ग ने दी ऐसी शर्मनाक सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: August 17, 2019 10:19 am IST

हैदराबाद: प्रेमी जोड़े ने जब प्यार किया था तो सोचा भी नहीं रहा होगा कि ऐसे खौफनाक मंजर से गुजरना पड़ेगा। दरअसल एक युवती की बुजुर्ग युवक ने पूरे गांव के सामने इसलिए बेरहमी पीटाई कर दी क्योंकि उसे प्रेम विवाह किया था। इस दौरान पूरा गांव चौराहे पर खड़ा होकर तमाशा देख रहा था और बुजुर्ग युवती को बेरहमी से डंडों से पीट रहा था।

Read More: 4 साल के मासूम को पिता ने दिया करंट के झटके, गंभीर हालत में ​अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

दरअसल मामला आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के डोड्डी गांव की बताया जा रहा है। बताया गया कि युवती अपने ही एक रिश्तेदार से प्यार करती थी। दोनों ने लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने का फैसला कर लिया और घर से भागकर शादी कर ली। इसके बाद से परिजनों ने दोनों की तलाश शुरु कर दी थी। लंबे तलाश के बाद दोनों का पकड़कर गांव में पेश किया गया।

Read More: स्वाईन फ्लू पॉज़िटिव मरीजों का बढ़ने लगा ग्राफ, इस साल प्रदेश में 659 मरीजों की हो चुकी है मौत

इसके बाद गांव के एक बुजुर्ग ने युवती की बीच चौराहे पर बेहरमी से पिटाई की। बताया गया कि इस दौरान पूरा गांव वहां मौजूद था, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इस दौरान उनके माता पिता भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी मदद के लिए सामने नहीं आए।

Read More: आठ बच्चों के पिता और 75 साल के इस बुजुर्ग ने की दूसरी शादी की जिद, नहीं माने बच्चे तो कर ली आत्महत्या…देखिए

फिलहाल सूचना मिलने से स्थानीय पुलिस ने एक महिल कांस्टेबल को जांच के लिए भेजा है। देखना यह होगा कि पीड़िता​ शिकायत दर्ज करवाती है या नहीं क्योंकि युवती सहित पूरा गांव दहशत में हैं और शिकायत के किए कोई भी सामने नहीं आ रहा है।

Read More: बैंक भी नही ले रहे सिक्के, जनता परेशान, बैंकों ने बताया सिक्के न लेने की ये बड़ी वजह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"