ढिंचैक पूजा के बाद अब इस आशिक ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल..देखिए वायरल वाडियो

Ads

ढिंचैक पूजा के बाद अब इस आशिक ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल..देखिए वायरल वाडियो

  •  
  • Publish Date - August 5, 2018 / 09:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर।  ढिंचैक पूजा याद है ना? सेल्फी मैंने ले ली आज, दिलों का स्कूटर और स्वैग वाली टोपी जैसे आइकोनिक गानों को हम भाला कैसे भूल सकते हैं। जी हां! और हम ये भी नहीं भूल सकते कि ढिंचैक पूजा जैसी प्रसिद्ध महिलाएं हमें सोशल मीडिया ने ही दी हैं।

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। और सोशल मीडिया कि वायरल दुनिया में आज हमारी नजर एक आशिक के वीडियो पर पड़ी। नाम और पता मालूम नहीं है। और बताने की जरुरत भी नहीं है क्योंकि जिस तरह इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं उस हिसाब से एक – दो दिन में इस आशिक की पूरी हिस्ट्री सोशल मीडिया पर मौजूद होगी, आप गूगल कर लीजिएगा। 

पढ़ें- जेल से छुटते ही युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी भी मृतक के साथ थे जेल में

बता दें कि ये सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर इतने वायरल हो रहे हैं कि हर वीडियो को 500 से 600 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। ऐसा नहीं है कि लोग इन सभी वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं बल्कि लोगों ने सीधे प्रधानमंत्री जी से शिकायत कि है, और लिखा कि मोदी जी आपसे निवेदन है या तो ऐसे वीडियो बनाने वाले लोगों को कोई रोजगार दिया जाए या इंटरनेट फिर से महंगा कर दिया जाए।

देखें वायरल वीडियोज :

अब प्रधानमंत्री जी शिकायतकर्ता कि शिकायत पर अमल करते हैं, या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चलेगा, फिलहाल आप ये वीडियो देखिए और एंजॉय करिए।

वेब डेस्क, IBC24