कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा- एक तरफ राम मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ ‘सीता’ जल रही

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा- एक तरफ राम मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ ‘सीता’ जल रही

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा- एक तरफ राम मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ ‘सीता’ जल रही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: December 6, 2019 8:14 am IST

नई दिल्ली। देश में महिलाओं के साथ हो रही रेप और हत्याओं का मामला संसद में गरमाया हुआ है। उन्नाव में रेप पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। दिलदला देने वाली इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार की आलोचना की।

Read More News: सारकेगुड़ा मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह सहित 7 के खिलाफ FIR दर्ज, सोनी सोढ़ी…

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्नाव रेप सर्वाइवर का जिक्र किया। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर देश में ये क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि एक तरफ राम मंदिर बन रहा है और दूसरी तरफ सीता को जलाया जा रहा है।

Read More News:महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़…

अधीर रंजन चौधरी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने का दुस्साहस हो रहा है। उन्नाव की घटना के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। बात दें कि उन्नाव में रेप पीड़िता महिला को आरोपियों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में वह 95 फीसदी जल गई है। डॉक्टरों के मुताबिक वह उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Read More News:हैदराबाद पुलिस पर फूलों की वर्षा, किसी ने कंधे में बैठाया, जिंदाबाद…

 


लेखक के बारे में