कुरुक्षेत्र में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

Ads

कुरुक्षेत्र में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 20, 2025 / 08:57 PM IST,
    Updated On - September 20, 2025 / 08:57 PM IST

कुरुक्षेत्र, 20 सितंबर (भाषा) हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा-पिपली रोड पर सोंटी गांव के पास मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जैनपुर जतन गांव निवासी आरोपी अमन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में अमन के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर घूम रहा है और उसके पास हथियार है।

पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने पर अमन ने पुलिस पर दो गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अमन यमुनानगर में एक आभूषण की दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था।

भाषा राखी दिलीप

दिलीप