गुजरात में सड़क हादसे से दहशत, बाइक सवार को फिल्मी अंदाज में रौंदा

गुजरात में सड़क हादसे से दहशत, बाइक सवार को फिल्मी अंदाज में रौंदा

गुजरात में सड़क हादसे से दहशत, बाइक सवार को फिल्मी अंदाज में रौंदा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 13, 2018 12:22 pm IST

राजकोट। गुजरात में सड़क हादसे की दो वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। जिसे देखकर आप सड़क पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलने पर भी आपको डर लगने लगेगा। 

पहला वीडियो गिर सोमनाथ इलाके की है जहां सड़क पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन तेजी से आकर बाईं ओर रुकती है। फिर पीछे से आ रहे बाइक को अपनी चपेट में लेने की कोशिश में तेजी से फिर पीछे जाती है।

ये भी पढ़ें- जाट नेता सोमबीर ने फिर की टोल कर्मियों से मारपीट,बंदूक लहराकर दी जान से मारने की धमकी

इस घटना में बाइक सवार नीचे गिर जाते हैं। चार पहिया वाहन तीनों को रौंदकर तेजी से आगे निकल जाती हैं। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोग सहमे हुए दिखाए पड़ रहे थे। बहरहाल जिस तरह ये घटना घटी उसे देखकर तो यही लग रहा था। कि वाहन चालक बाइक सवार को मारने की कोशिश कर रहा था। 

ये भी पढ़ें- मोदी के फिटनेस चैलेंज पर कुमारस्वामी का जवाब- राज्य की सेहत सुधारने के लिए मदद करें पीएम

वहीं दूसरी घटना गुजरात के राजकोट की है। यहां पेट्रोल पंप की मशीन को तोड़ती हुए एक तेज रफ्तार कार पंप पर खड़ी एक ऑटो में सीधी घुस जाती है। इस घटना में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। बहरहाल पुलिस केस दर्ज कर दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में