टोल प्लाजा में गुंडागर्दी, टोल वसूलने पर टोलकर्मी की गोली मारकर हत्या
टोल प्लाजा में गुंडागर्दी, टोल वसूलने पर टोलकर्मी की गोली मारकर हत्या
वैशाली। बिहार के वैशाली स्थित टोल प्लाजा में टोल वसूलने के विरोध में टोलकर्मी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई। शनिवार को अपराधी सफेद रंग की कार में सवार होकर टोल पहुंचते।
#Bihar: Toll plaza employee in Vaishali’s Patedha was shot dead after brawl over refusing to pay toll tax, yesterday. pic.twitter.com/kvKGZLBfby
— ANI (@ANI) July 22, 2018
पढ़ें-पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित आर्मी हेड क्वॉर्टर के बाहर लगे आईएसआई मुर्दाबाद के नारे.. देखें वीडियो
टोलकर्मी द्वारा कार सवार से टोल टैक्स की मांग करने के दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई और जब टोलकर्मी नहीं माना तो कार चला रहे आरोपी ने पिस्टल निकालकर टोलकर्मी पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में टोलकर्मी की मौत हो गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है कार सवार मुजफ्फरपुर से आ रहे थे।
पढ़ें- अमेजन के जंगलों में 22 सालों से अकेले रहने वाला शख्स कैमरे में कैद
टोल प्लाजा में रसूखदारों और सियासतदानों की दबंगई का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले देशभर में कई मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें नेता अपना रौब दिखाकर बिना टोल दिए टोल प्लाजा से गुजरते हैं। टोल मांगने पर टोलकर्मी की पिटाई करने से भी परहेज नहीं करते। हाल ही में केरल के निर्दलीय विधायक ने क्षेत्र के टोल प्लाजे से गुजर रहे थे।
#WATCH: Convoy of JDU MLA Ramchandra Prasad Singh crossed toll bridge on National Highway in Rohtas without paying tax, earlier today. #Bihar pic.twitter.com/Sy1TSLsIGx
— ANI (@ANI) July 21, 2018
पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगी निदा खान, देश छोड़ने और पत्थरों से हमले की मिली है धमकी
टोल मांगने पर नेताजी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने खुद उतरकर टोलकर्मी के बेदम पिटाई कर दी। नेताओं और आरोपियों की मारपीट की घटनाएं के बाद से देशभर के टोलकर्मी नाराज है। और उनकी सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


