बदहाल सड़क का दंश,गांव नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस,परिजनों ने कंधों पर महिला को पहुंचाया अस्पताल
बदहाल सड़क का दंश,गांव नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस,परिजनों ने कंधों पर महिला को पहुंचाया अस्पताल
आंध्रप्रदेश। देश में सड़कों का जाल बिछाने का सरकार का दावा इन तस्वीरों को सामने खोखला साबित हो जाती है। आंध्रप्रदेश के विजनगनरम जिले के एक गांव में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कंधों के सहारे अस्पताल पहंचाया। गांव से अस्पताल की दूरी सात किलोमीटर है जो बेहद पथरीला है उतार-चढ़ाव है। इस बदहाल रास्ते पर एंबुलेंस का संभव नहीं है। लिहाजा परिजनों ने गर्भवती महिला को कंधों के सहारे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जहां जच्च बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
#WATCH: A pregnant woman being carried by her relatives through a forest for 4 km in Vijayanagaram district due to lack of road connectivity. Hospital was 7 km away from the village but she delivered midway & returned. Both the baby & the mother are safe. (4.9.18) #AndhraPradesh pic.twitter.com/fvGZlYwDCl
— ANI (@ANI) September 7, 2018
पढ़ें- रायगढ़ में सात घंटे से लगातार बारिश, पानी-पानी हुआ शहर, उफान पर नदी-नाले
बच्चे के जन्म के बाद परिजनों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल से गांव तक ठीक वैसे ही लेकर पहुंचे जैसे गांव से अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों ने महिला और उसके बच्चे को कंधे के सहारे उठाकर अस्पताल से गांव पहुंचाया।
पढ़ें- रायपुर में पेट्रोल के दाम 80 रुपए/लीटर के पार, डीजल के दाम 77.81 रुपए/लीटर
राज्य में जुलाई माह में ठीक इसी तरह का मामला सामने आया था। जहां गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने महिला को कंधों से उठाकर अस्पताल पहुंचाया था। गांव का रास्ता उबड़ खाबड़ होने के चलते एंबुलेंस गांव नहूीं पहुंच पाई थी। जिसके कारण परिजनों ने कंधों के सहारे गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया था।
पढ़ें- रायपुर, गरियाबंद और महासमुंद में अटल विकास यात्रा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
देश में मेक इन इंडिया पर जोर दिया जा रहा है। सरकार देश में चहुंतरफा विकास का दावा करती है। अगले चार-पांच सालों में चंद्रमा पर देश में निर्मित अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी है। लेकिन हमारा देश गांव में बसता है। गांवों की ऐसी दशा देखकर ये सारे दावे बौने और खोखले साबित लगते हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


